朝5晚9
West Champaran News: लौकरिया में तेंदुआ के हमले में युवक घायल, रामनगर में रिहायशी क्षेत्र में पहुंचा मगरमच्छ_我的网站

一 | संवाद सूत्र, बांका। जिले के किसान इस साल नारियल की खेती करेंगे। इसके लिए उद्यान विभाग किसानों को अनुदानित दर पर नारियल के पौधे उपलब्ध करा रहा है। राज्य सरकार की नारियल वितरण योजना के तहत एक हजार पौधे पूरे जिले में लगाए जाएंगे। यहां पर पिछले साल भी कुछ पौधे किसानों ने लगाए थे। , उद्यान विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस योजना के तहत एक पौधे की कीमत 85 रुपए निर्धारित की गई है। इस पर किसानों को सरकार 75 फीसद अनुदान दे रही है। यानी 63.75 रुपए किसानों को अनुदान दिया गया। किसानों से एक पौधे के लिए महज 21.25 रुपए लिए गए। मंगलवार को ज्यादातर किसानों के बीच पौधे का वितरण कर दिया गया। , दरअसल, इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों से आनलाइन आवेदन लिए गए थे। उद्यान निदेशालय के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन के बाद लाभुक किसानों का चयन किया गया। योजना का लाभ किसानों को पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर दिया गया। मंगलवार को पौधा लेने पहुंचे धोरेया से रोशन सिंह, रजौन से बंशीधर सहित अन्य ने बताया कि वे लोग इन पौधों को किसान बाग-बगीचे के अलावा खेतों और तालाब के मेड़ पर भी लगाएंगे। , बता दें कि नारियल की खेती करने वाले किसानों को इसकी मार्केटिंग के लिए परेशानी नहीं झेलनी होगी। किसान इसे आसानी से स्थानीय बाजार में बेच सकते हैं। नारियल की मांग बाजार में पूरे साल रहती है। किसान इसकी खेती कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। , अभी यहां के बाजार में कोलकाता और आंध्र प्रदेश से नारियल की आपूर्ति होती है। शहर के फल कारोबारियों के अनुसार हर रोज तीन से चार हजार कच्चा नारियल की बिक्री यहां पर हो रही है।
जिले में इस साल एक हजार नारियल के पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए किसानों को अनुदानित दर पर पौधे उपलब्ध कराए गए हैं। इसके लिए किसानों ने आनलाइन आवेदन किया था। उसी के आधार पर किसानों को पौधे उपलब्ध कराए गए। - दिवाकर कुमार भारती, सहायक निदेशक, उद्यान
。
जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। West Champaran News : लौकरिया थाना क्षेत्र के वाल्मीकिनगर रोड निवासी 36 वर्षीय प्रकाश बीन पर बुधवार की सुबह में तेंदुए ने हमला कर दिया। पैर पर चोट लगने से वे घायल हो गए। उनके शोर मचाने के बाद तेंदुआ वीटीआर के जंगल में भाग गया। घायल को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह खतरे से बाहर है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को तेंदुए का पगमार्क मिला। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने व जंगल की ओर जाने से मना किया है।,
![]()
वहीं दूसरी ओर रामनगर क्षेत्र में रिहायशी क्षेत्र में मगरमच्छ के पहुंचने से अफरातफरी मच गई। बुधवार की सुबह त्रिवेणी नहर के बाएं तटबंध के पास मगरमच्छ दिखाई दिया। नहर की तरफ गए लोगों ने देखा तो उनलोगों ने शोर मचाया। तब वह नहर में चला गया।,ग्रामीणों का कहना है कि हर दिन मगरमच्छ नहर से निकलकर पहुंच जा रहा है। मगरमच्छ दिखाई देने के बाद से ही गांव के लोग दहशत में हैं। बच्चों को नहर के तरफ जाने से लोग मना कर रहे हैं।。
Current article:http://www.lichuorenrenyitankanmeimu.cfd/bnoecc/20260826/1867957.html
Published on:01:48:49